पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Tuesday, July 28, 2026 - 15:24
0
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई (आरएनआई)पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User