भिवानी के बहल में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां जलकर खाक

Sunday, September 20, 2026 - 12:36
0
भिवानी के बहल में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां जलकर खाक

भिवानी। बहल क्षेत्र में रविवार सुबह केमिकल से भरे एक पलटे हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों व रेहड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात से सोनीपत जा रहा केमिकल से भरा ट्रक शनिवार रात राजगढ़ रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया था। हादसे में ट्रक चालक के पैर में चोट आई थी, जिसके बाद उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया कि ट्रक पलटने के बाद रातभर उसमें से ज्वलनशील रसायन का धीरे-धीरे रिसाव होता रहा और यह पास से गुजर रहे गंदे पानी के नाले में बहता रहा। रविवार सुबह सुरपुरा रोड की तरफ नाले में मौजूद केमिकल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नाले के रास्ते आग की लपटें तेजी से पलटे हुए ट्रक तक पहुंचीं और कुछ ही देर में ट्रक आग की चपेट में आ गया।

केमिकल के कारण आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास खड़ी रेहड़ियों और दुकानों तक भी लपटें पहुंच गईं। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना से स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User