हिमाचल: ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, बर्फ पर फिसलने से कई घायल
केलांग। लाहौल-स्पीति के केलांग क्षेत्र में पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यात्रा के दौरान बर्फ पर फिसलने, ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या और अत्यधिक ठंड की चपेट में आने से कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चोट लगने और ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
क्षेत्रीय अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुषमा ने बताया कि ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
डॉ. सुषमा के अनुसार, परिक्रमा से लौटे कई श्रद्धालु चोट और ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों के कारण अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें बर्फ पर फिसलने से घायल हुए लोग भी शामिल हैं। कुछ श्रद्धालुओं में ऊंचाई से संबंधित बीमारी के लक्षण भी पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ड्रिलबुरी परिक्रमा में करीब ढाई हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक ठंड के कारण श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)