लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tuesday, May 19, 2026 - 12:41
Updated: 2 months ago
0
लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) Lokayukta Police Indore ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धार जिला शिक्षा केन्द्र में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक Pradeep Kumar Khare को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता Dileep Sadhav जिला शिक्षा केन्द्र धार में प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत धार जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इन निर्माण कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी शिकायतकर्ता के पास थी।

आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही प्रदीप कुमार खरे द्वारा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में कुल राशि का 5 प्रतिशत यानी करीब 17 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक Rajesh Sahay से शिकायत की थी। लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 18 मई 2026 को विशेष ट्रैप दल का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार खरे को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User