भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की संदिग्ध मौत, घर में मिले चोट के निशान; पास में युवक भी मृत मिला
भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) अपने घर में मृत मिली हैं। पुलिस को उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मीनाक्षी अपनी तीन साल की बेटी के साथ लेकपर्ल कॉलोनी में रहती थीं। सोमवार सुबह उनकी रूममेट से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले मीनाक्षी से मिलने भोपाल आया था और उनके घर पर ही रुका था। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद चलने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान मीनाक्षी की हत्या की गई। इसके बाद पवन भी घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर मृत मिला। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)