रांची में धोनी के घर पहुंचे कोहली और पंत, थाला ने खुद किंग को होटल पहुंचाया

Nov 28, 2025 - 17:50
 0  54
रांची में धोनी के घर पहुंचे कोहली और पंत, थाला ने खुद किंग को होटल पहुंचाया

रांची (आरएनआई) रांची में गुरुवार देर रात भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक यादगार पल देखने को मिला, जब एक वायरल वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने साथी विराट कोहली को अपनी कार से टीम होटल छोड़ने जाते नजर आए। वीडियो सामने आने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स ने इसे “री-यूनियन ऑफ द ईयर” का नाम दे दिया।

टीम इंडिया जब भी रांची आती है, खिलाड़ियों का धोनी के घर जाना परंपरा बन चुका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी विराट कोहली, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। डिनर के बाद धोनी और कोहली को एक साथ कार में जाते देखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धोनी खुद कोहली को टीम होटल छोड़ने गए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में कोहली की मुस्कान और धोनी की सहज शैली देखकर फैन्स पुरानी यादों में खो गए—वो दौर जब दोनों मिलकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा—“Reunion of the Year”।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धीमी शुरुआत के बाद कोहली ने अंतिम मैच में नाबाद 74 रन बनाकर शानदार वापसी की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है—31 मैचों में 1504 रन, 65.39 की औसत, पांच शतक और आठ अर्धशतक।

गिल और अय्यर सीरीज से बाहर
भारत इस सीरीज में अपने दो अहम खिलाड़ियों—शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर—के बिना उतरेगा। गिल को गर्दन में चोट लगी है और मुंबई में उनका मेडिकल परीक्षण जारी है। उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी कोहनी की चोट के चलते टीम से बाहर हैं।

राहुल संभालेंगे कप्तानी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। गिल और अय्यर की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.