यूपी के संभल में बीजेपी नेता की हत्‍या

उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीजेपी नेता को जहरीला इंजेक्शन लगाया गया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने का आरोप तीन बाइक सवारों पर लगा है।

Tuesday, March 11, 2025 - 08:15
0
यूपी के संभल में बीजेपी नेता की हत्‍या

संभल (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीजेपी नेता को जहरीला इंजेक्शन लगाया गया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने का आरोप तीन बाइक सवारों पर लगा है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज से इस मामले में अहम सुराग लगे हैं। बता दें कि मृतक बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। 

गुलफाम सिंह यादव संभल में बीजेपी नेता थे। जानकारी के मुताबिक, तीन आरोपियों ने घर में घसकर उनको जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया है। 

बीजेपी नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई तुरंत घटना स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात बाइक सवारों पर इंजेक्शन लगाकर हत्या करने की बात सामने आई है। बीजेपी नेता के परिजनों ने उनको गंभीर हालात में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अलीगढ में उनकी मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। सड़क किनारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि अलीगढ में डॉक्टरों का पैनल बीजेपी नेता का पोस्टमार्टम करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User