बिहार: बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी, नाव-ट्रैक्टर से लिया फसलों के नुकसान का जायजा

Wednesday, September 16, 2026 - 17:05
0
बिहार: बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी, नाव-ट्रैक्टर से लिया फसलों के नुकसान का जायजा

वैशाली। बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। दोनों नेताओं ने तेरसिया दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ केंद्रीय टीम भी मौजूद रही, जो बाढ़ से हुए फसल, मकान और बुनियादी ढांचे के नुकसान का आकलन कर रही है।

तेरसिया पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने नाव के जरिए जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर पानी से घिरे खेतों तक पहुंचे और मौके पर फसलों की स्थिति देखी। प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर से निरीक्षण की तैयारी की गई थी, लेकिन मौके पर नेताओं ने पहले नाव के जरिए प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

राघोपुर का तेरसिया क्षेत्र केले की खेती के लिए जाना जाता है। इस बार बाढ़ के कारण केले समेत बड़ी मात्रा में फसलें बर्बाद होने की बात सामने आई है। किसानों के सामने फसल नुकसान के साथ खेतों से पानी निकालने और अगली फसल की तैयारी की चुनौती भी खड़ी हो गई है। केंद्रीय टीम के दौरे का उद्देश्य बाढ़ से हुए नुकसान का जमीनी आकलन कर प्रभावित किसानों की स्थिति की जानकारी लेना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User