डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

Tuesday, April 14, 2026 - 20:56
Updated: 4 months ago
0
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

गुना (आरएनआई) भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गुना जिले में शुभ विदाई गार्डन में गरिमामय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता गुप्ता, उपाध्यक्ष धरम सोनी, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह सालूजा, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसडीएम श्रीमति शिवानी पांडेय, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग बी. सिसौदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाक्य ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व के अथक प्रयासों से देश को एक सशक्त संविधान मिला, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं मतदान का अधिकार प्रदान किया। आज हम जिस स्वतंत्रता, समानता और अभिव्यक्ति की आज़ादी का उपयोग कर रहे हैं, वह भारतीय संविधान की ही देन है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अनेक संतों एवं वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता एवं शिक्षा के महत्व को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में मंच संचालन आशीष टांटिया द्वारा किया गया, अंत में आभार जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग बी. सिसौदिया द्वारा व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User