जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोकपिट निर्माण कार्य तेज

Friday, April 10, 2026 - 20:01
Updated: 4 months ago
0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोकपिट निर्माण कार्य तेज

‎‎गुना (आरएनआई) म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन तथा अभिषेक दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना के मार्गदर्शन में जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” 30 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुरानी एवं अनुपयोगी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है। 

इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ श्री गौरीशंकर राजपूत ने बताया हैं कि आज जनपद पंचायत राघौगढ़ क्षेत्रांतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम में 5-5 सोकपिटों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पहल से भूजल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User