सीधी में ₹27.68 करोड़ के धान मिलिंग मामले में बड़ा घोटाला, 241 लॉट चावल जमा नहीं; फर्जी ₹14 करोड़ की एफडीआर भी सामने आई
सीधी जिले में खाद्यान्न वितरण और धान मिलिंग से जुड़े मामलों में बड़ी अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मझौली की शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता कामता प्रसाद मिश्रा के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर FIR दर्ज की गई है।
वहीं सिहावल तहसील के ग्राम हटवा स्थित बजरंग इंडस्ट्रीज के मामले में धान मिलिंग से जुड़ी गंभीर अनियमितता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार मिलर ने 285 लॉट के लिए धान का उठाव किया, लेकिन अब तक केवल 44 लॉट का चावल जमा कराया गया। 15 सितंबर तक 241 लॉट चावल, जिसकी आर्थिक लागत करीब ₹27.68 करोड़ बताई गई है, जमा नहीं कराया गया।
इसके अलावा निगम के समक्ष प्रस्तुत करीब ₹14 करोड़ की FDR की बैंक जांच में फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है। प्रशासन ने मिलर अमन यादव के खिलाफ FIR के निर्देश दिए हैं। संबंधित जिला प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)