गुना में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 23 बसों की जांच; 4 पर चालानी कार्रवाई, बिना फिटनेस बसों पर ₹20 हजार जुर्माना

Friday, September 18, 2026 - 22:37
Updated: 2 days ago
0
गुना में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 23 बसों की जांच; 4 पर चालानी कार्रवाई, बिना फिटनेस बसों पर ₹20 हजार जुर्माना

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा गुना में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 23 बसों की जांच की गई, जिसमें 19 बसें नियमानुसार संचालित पाई गईं, जबकि कमियां पाए जाने पर 4 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान बिना फिटनेस संचालित 2 बसों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अन्य कमियां पाए जाने पर 2 बसों से 2-2 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा स्कूल सर्टिफिकेट के बिना संचालित एक ड्राइविंग स्कूल वाहन को जप्त कर कार्यालय में खड़ा कराया गया।

विभाग द्वारा पूर्व में बिना परमिट के जप्त की गई एक अन्य बस से 46 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया है। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की नियमित जांच कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान चैक प्वाइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, आरटीओ कार्यालय से विवेक दुबे,प्रशांत गुप्ता, आरक्षक ध्रुव मीणा, आरक्षक अजय सिंह महोलिया एवं नगर सैनिक श्याम सुंदर सक्सेना उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User