मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, एमपी में अगले चार दिन बारिश का अनुमान

Sunday, September 20, 2026 - 12:34
0
मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, एमपी में अगले चार दिन बारिश का अनुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आने के बावजूद बारिश का दौर जारी है। उत्तर अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश में अगले चार दिन मौसम बदला रह सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, नए मौसमी सिस्टम की दिशा और उसकी तीव्रता के आधार पर प्रदेश में बारिश की स्थिति तय होगी। फिलहाल 23 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन यदि मौसमी तंत्र मजबूत होता है तो पूर्वानुमान में बदलाव किया जा सकता है।

शनिवार को प्रदेश के 45 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। विदिशा के लटेरी में सबसे ज्यादा 4.2 इंच बारिश हुई। गुना के कुंभराज में 4 इंच और आगर-मालवा के नलखेड़ा में 92 मिलीमीटर यानी करीब 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आगर के बड़ौद में 2.9 इंच, गुना के राघौगढ़ में 2.8 इंच तथा राजगढ़ के खिलचीपुर और आगर शहर में करीब ढाई इंच बारिश हुई।

बारिश का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, सागर और दमोह में बारिश दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User