हाथरस के सासनी में गोदाम से 12 लाख रुपये के पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

Thursday, October 15, 2026 - 20:11
0
हाथरस के सासनी में गोदाम से 12 लाख रुपये के पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

हाथरस,पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में अवैध रूप सेआतिशबाजी एवं पटाखों के भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर हाथरस के पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी/पटाखों का भंडारण करने के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मौके से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के 232 कार्टून एवं 03 प्लास्टिक की बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के आतिशबाजी/पटाखे बरामद किए गए हैं।

गोदाम में छापेमारी कर की गई विधिवत तलाशी*

 प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सासनी पुलिस द्वारा राधिका होटल के बराबर स्थित गोदाम में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा गोदाम के स्वामी को मौके पर बुलाकर गोदाम का शटर खुलवाया गया तथा नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई करते हुए उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। तलाशी के दौरान गोदाम के अंदर अलग-अलग आकार के कुल 232 कार्टून एवं 03 प्लास्टिक की बोरियां रखी मिलीं। कार्टूनों एवं बोरियों को खोलकर चेक करने पर उनमें विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी/पटाखे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

अनुज्ञप्ति में निर्धारित स्थान से अलग मिला आतिशबाजी का भंडारण*

जांच के दौरान अभियुक्त रोहित शर्मा द्वारा आतिशबाजी/पटाखों के भंडारण के संबंध में 1500 किलोग्राम क्षमता की अनुज्ञप्ति संख्या 08/2023/न्याय सहायक-विस्फोटक पदार्थ प्रस्तुत की गई, जो दिनांक 24.08.2028 तक वैध बताई गई। अनुज्ञप्ति में भंडारण का स्वीकृत स्थान नगला भम्भूजाट, तहसील सासनी, आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, सासनी अंकित था, जबकि आतिशबाजी/पटाखे उक्त स्वीकृत स्थान के बजाय अर्जुन सिंह के गोदाम में रखे हुए पाए गए।

इसके अतिरिक्त, मौके पर अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं मिले तथा भंडारण की मात्रा अनुज्ञप्ति में निर्धारित क्षमता से अधिक प्रतीत हुई। पुलिस द्वारा बरामदगी एवं संबंधित तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण अर्जुन सिंह पुत्र साहब सिंह, निवासी ग्राम रुहल, थाना सासनी, जनपद हाथरस।

रोहित शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा, निवासी ग्राम द्वारिकापुर, थाना सासनी, जनपद हाथरस।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 404/2026, धारा 5/9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम, 1884, थाना सासनी, जनपद हाथरस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन चौधरी मय पुलिस टीम, थाना सासनी, जनपद हाथरस।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User