अजय राय हत्याकांड में गवाही के लिए अदालत पहुंचे संजय राय, 23 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Thursday, October 15, 2026 - 13:59
Updated: 2 days ago
0
अजय राय हत्याकांड में गवाही के लिए अदालत पहुंचे संजय राय, 23 अक्टूबर को अगली सुनवाई

जौनपुर, 14 अक्टूबर । लालगंज के ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-6 की अदालत में गवाही हुई। मामले में गवाह संजय राय अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली तारीख 23 अक्टूबर निर्धारित की।

उल्लेखनीय है कि अजय राय की हत्या दो नवंबर 2003 को जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में केशव पुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 2.11.203 को सुबह 8 बजे गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूर्वांचल में सनसनी फैला दी थी। मामले में पूर्वांचल के माफिया ध्रुव सिंह, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना और अनिल यादव के नाम आरोपितों के रूप में सामने आए थे।

मामले की सुनवाई के दौरान संजय राय पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचे। न्यायालय में गवाही की प्रक्रिया के बाद अगली सुनवाई के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह,राजेश सिंह ,राकेश सिंह,संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User