गुना के सिंगवासा तालाब क्षेत्र में गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; यूपी के ललितपुर से पकड़े गए दोनों आरोपी
कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा सिंगवासा तालाब क्षेत्र में गला रेतकर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले में मात्र 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि 09 अक्टूबर 2026 की रात कैंट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिंगवासा तालाब की पार पर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, सूचना की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव अपनी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पडा मिला, जिसके गले पर गंभीर घाव था। मृतक की पहचान नब्बू उर्फ नवीन गोस्वामी उम्र 33 साल निवासी हनुमंता मंदिर के पास पठार मोहल्ला गुना के रुप में हुई । पुलिस द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा इस घटना पर से मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । इस दौरान पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई । प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या में हेमू सोनी एवं एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संदेह पर कैंट थाने में अपराध क्रमांक 920/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीमों द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश शुरु की गई । इसमें पुलिस के सतत सूचना संकलन, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटे के भीतर ही हत्या में दोनों संदिग्धों हेमू उर्फ हेमंत पुत्र राजू सोनी निवासी बूढ़े बालाजी गुना एवं संजू साहू उर्फ संजू सैमसन पुत्र परमाल साहू निवासी बूढ़े बालाजी हरिपुर रोड़ गुना को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
हत्या के प्रकरण में आरोपियों की शीघ्रतापूर्वक गिरफ्तारी करने में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, उपनिरीक्षक अरुंधती राजावत, सउनि बालकृष्ण दिवाकर, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र नरुका, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सिंगवासा तालाब क्षेत्र में हुई हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही इसी दिशा में गुना पुलिस के समन्वित प्रयास को दर्शाती है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)