पूर्व ADM अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, इसी महीने हुआ था भोपाल तबादला; नई जिम्मेदारी संभालने से पहले मौत

Wednesday, September 9, 2026 - 22:56
Updated: 2 days ago
0
पूर्व ADM अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, इसी महीने हुआ था भोपाल तबादला; नई जिम्मेदारी संभालने से पहले मौत

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख फैल गया। जैसे ही यह खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में उनके परिचित अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी दुखी नजर आए। हर किसी के चेहरे पर अपने साथी अधिकारी को अचानक खोने का दुख साफ दिख रहा था। मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

इसी महीने भोपाल ट्रांसफर हुआ था

 

अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे। इसी महीने राज्य शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था। वे विदिशा से अपना काम छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User