आप तय करें आपको ग़ुलामी करने वाली प्रजा बनना पसंद है या स्वतंत्र मौलिक अधिकार वाला नागरिक : राव यादवेंद्र यादव

Monday, April 8, 2024 - 20:17
Updated: 2 years ago
0

गुना-अशोकनगर (आरएनआई) आज शाढ़ौरा में आयोजित कार्यकर्ता  बैठक के दौरान कांग्रेस के गुना लोकसभा प्रत्याशी यादवेंद्र राव देशराज सिंह यादव ने कहा कि यह जनता तय करे उसे प्रजा  बनना है या नागरिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने भाजपा प्रत्याशी के पुत्र के दौरा कार्यक्रम पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री विधायकों द्वारा भारतीय सभ्यता के विपरीत आयु में कम युवराज आर्यमन सिंधिया के पैर छूकर ग़ुलामी की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है इसलिए जनता को तय करना है। यह आप तय करें आपको ग़ुलामी करने वाली प्रजा बनना पसंद है या अपने मौलिक अधिकार पाकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र के अनुसार जीने वाला नागरिक बनना है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User