अलीगढ़ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Monday, April 6, 2026 - 18:33
Updated: 4 months ago
0
अलीगढ़ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अलीगढ़ (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज क्यामपुर स्थित जिला कार्यालय पर बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा जी, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, विधान परिषद सदस्य डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, पूर्व और महापौर आशुतोष वार्ष्णेय द्वारा हवन यज्ञ और पूजन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और कार्यालय पर आतिशबाजी कर स्थापना दिवस पर जश्न का वातावरण बना दिया

इस अवसर पर सुरेश शर्मा, सुभाष सुभानु, विजय विक्रम, डॉ दिनेश शर्मा, निधीश भट्ट एडवोकेट आलोक प्रताप सिंह, मनोज शैली, आकाश गुप्ता, डौली पाराशर, सीमा गौतम, प्रदीप वर्मा, मनोज भारद्वाज, हिम्मत सिंह, रवि मोहन, मुन्नालाल कश्यप, सहित सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User