हाथरस हत्याकांड का खुलासा: आरोपी तरुण शर्मा गिरफ्तार
हाथरस (आरएनआई) दिनांक05.04.2026 को वादी श्री दिनेश चन्द्र श्रोती पुत्र महावीर प्रसाद श्रोती निवासी लेवर कॉलोनी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि तरूण शर्मा पुत्र स्व0 हरीश कुमार शर्मा निवासी विवेकानन्द कॉलोनी ने वादी के मित्र अनुराग ज्योति पुत्र जे0एस0 सक्सेना की अपने घर ले जाकर शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । हाथरस,पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 06.04.2026 को थाना हाथरस गेट पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत विवेकानन्द कॉलोनी में हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी तरूण शर्मा पुत्र स्व0 हरीश कुमार शर्मा निवासी विवेकानन्द कॉलोनी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को विवेकानन्द कॉलोनी खोखा के पास से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
तरुण शर्मा पुत्र स्व0 हरीश कुमार शर्मा निवासी विवेकानन्द कालौनी अलीगढ रोड थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 136/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस । गिरफ्तारी करने वाले
प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



