बंगाली सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक राजा सेन का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कोलकाता। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्माता-निर्देशक राजा सेन का रविवार, 16 अगस्त को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे राजा सेन का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। उन्हें फेफड़ों, दिल और किडनी से जुड़ी कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित थे राजा सेन
राजा सेन बंगाली सिनेमा के प्रमुख फिल्मकारों में गिने जाते थे। उन्होंने 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘दामु’ से निर्देशन के क्षेत्र में पहचान बनाई। यह फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुई थी।
राजा सेन ने अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किए थे। उनके निधन से बंगाली फिल्म जगत में शोक की लहर है।
इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, राजा सेन को शुरुआत में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती गई और बाद में उन्हें फेफड़ों तथा दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो गईं। इसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)