‘पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया’: राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन, जेन जी से की अपील
दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में हो रहे छात्र प्रदर्शनों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन दिया है। उन्होंने युवाओं और खासकर जेन जी से इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए पीड़ित महिलाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरों में सीमित करना समाधान नहीं है और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने की जरूरत है।
उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को पितृसत्तात्मक बताते हुए कहा कि अब इसे खत्म करने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना युवाओं का अधिकार है और उन्होंने ऐसे प्रदर्शनों में युवाओं से भाग लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)