'कांग्रेस हिंदू समाज को बांटना चाहती है': सुधांशु त्रिवेदी ने दक्षिण-उत्तर विवाद को लेकर साधा निशाना
भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर दक्षिण और उत्तर भारत के बीच विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की हालिया टिप्पणी का भी जिक्र किया।
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की 2014 और 2024 में सांसद पद की शपथ का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2014 में राहुल गांधी ने भगवान के नाम पर शपथ ली थी, जबकि 2024 में उन्होंने अंग्रेजी में 'solemnly affirm' के जरिए शपथ ली। हालांकि, संविधान सांसदों को ईश्वर के नाम पर शपथ लेने या गंभीरतापूर्वक प्रतिज्ञान करने, दोनों विकल्प देता है।
भाजपा नेता ने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच कथित राजनीतिक और आर्थिक विभाजन को लेकर कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का भी हवाला दिया। उन्होंने डीके सुरेश और पी. चिदंबरम के बयानों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर क्षेत्रीय आधार पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया।
यह विवाद रेवंत रेड्डी की भगवान राम और भगवान शिव को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बढ़ा है। रेड्डी ने उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा था कि दक्षिण में भगवान शिव की आराधना की परंपरा अधिक है, जबकि भाजपा पर भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक और क्षेत्रीय विभाजन से जोड़कर देखा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)