बुरे फंसे आप नेता! सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह समेत कई पर एफआईआर, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में हेड कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब आप नेता अरविंद केजरीवाल के तिलक नगर दौरे के दौरान हेड कांस्टेबल सादे कपड़ों में मौके पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान आप समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिसकर्मी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और आप के अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। मामले में सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने और उसके साथ कथित मारपीट से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब आप नेता तिलक नगर की एक अन्य घटना को लेकर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)