प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- सड़कों पर सुरक्षा नहीं तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा?

Tuesday, September 22, 2026 - 17:52
0
प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- सड़कों पर सुरक्षा नहीं तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा?

वायनाड। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार में महिलाओं के साथ हुई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। केरल के वायनाड दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए पहले से ही असुरक्षित माहौल रहा है, लेकिन अब उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं अधिक गंभीर और हिंसक होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा और ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे महिलाएं सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यदि सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की चर्चा का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों से भी महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा ऐसा विषय है जिस पर सभी को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां भी राज्य सरकारें हैं, विशेष रूप से केंद्र सरकार को यह देखना होगा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके बीच भरोसा बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

वायनाड में अपने लंबे दौरे को लेकर प्रियंका गांधी ने बताया कि इस दौरान वह अधिक से अधिक स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को जानने के बाद उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने की दिशा में काम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User