सुल्तानपुर: कादीपुर में शिक्षक दंपती की हत्या, निजी स्कूल परिसर में मिले दोनों के शव

Tuesday, September 29, 2026 - 10:27
0
सुल्तानपुर: कादीपुर में शिक्षक दंपती की हत्या, निजी स्कूल परिसर में मिले दोनों के शव

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में मंगलवार सुबह डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। यहां शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव निजी स्कूल परिसर में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह शिक्षक संघ से भी जुड़े हुए थे। मंगलवार सुबह दोनों के शव निजी स्कूल परिसर में मिलने की सूचना से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User