सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में निहंग ने किया हमला, हाथ में लगी चोट; सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Thursday, August 13, 2026 - 16:28
0
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में निहंग ने किया हमला, हाथ में लगी चोट; सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना में बादल के हाथ में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, यह हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, निहंग ने कृपाण से बादल पर हमला किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सुखबीर सिंह बादल एक इमारत के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि हमले में बादल के सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे को भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

यह घटना करीब डेढ़ साल पहले सुखबीर सिंह बादल पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सामने आई है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User