बिठूर में ब्रजेश पाठक ने शुरू की तिरंगा यात्रा, बोले- सपा 2027 में सरकार बनाने का सपना छोड़ दे

Thursday, August 13, 2026 - 16:28
0
बिठूर में ब्रजेश पाठक ने शुरू की तिरंगा यात्रा, बोले- सपा 2027 में सरकार बनाने का सपना छोड़ दे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कानपुर के बिठूर में हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उन्होंने यात्रा को रवाना किया और लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

बिठूर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्रजेश पाठक ने लोगों से राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को 2027 में सरकार बनाने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा के विकास कार्यों और सुशासन के साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सभी को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि मुरलीवाले यानी भगवान श्रीकृष्ण का भी भव्य कॉरिडोर और मंदिर बनाया जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के केंद्रों के सम्मान और जीर्णोद्धार पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User