मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार रुपये के लिए बेटे ने की वारदात, पुलिस ने खोला राज

Thursday, August 20, 2026 - 17:55
0
मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार रुपये के लिए बेटे ने की वारदात, पुलिस ने खोला राज

पूर्वी चंपारण। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और 45 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर वारदात को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, कपड़े, मोबाइल और 89,650 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति जुम्मन मियां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त को उनकी पत्नी नजमा खातून (45) अरेराज स्थित बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर अपने बेटे आलम हुसैन (23) के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। सरैया गांव स्थित एक चिमनी के पास कथित तौर पर चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की और रुपये से भरा बैग लूट लिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में नजमा और उनका बेटा बाइक से जाते दिखाई दिए, लेकिन उनके पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने का कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला। इससे पुलिस को बताई गई लूट की कहानी पर संदेह हुआ।

पूछताछ में आलम हुसैन के बयान भी बदलते रहे। पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपनी मां की हत्या करने और वारदात को लूट का रूप देने की बात कबूल की।

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अरेराज से चाकू खरीदा था और अपनी मां को बहाने से ईंट के खेत की ओर ले गया। वहां कथित तौर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घटना को लूट का रूप देने के लिए चप्पल और अन्य सामान घटनास्थल पर फेंके और सड़क पर रोने का नाटक किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल चाकू, कपड़े, मोबाइल और 89,650 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User