वंदे मातरम विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचाने वाले मुद्दे उठाती है पार्टी
कैसरगंज। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता लगातार ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत होती हैं।
दिल्ली से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस 1937 के फैसले का हवाला दे रही है, लेकिन उसे 1947 में हुए देश के विभाजन के कारणों पर भी बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है और वह ऐसे मुद्दों पर रुख अपनाती है, जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचती है।
दरअसल, कांग्रेस ने गुरुवार को स्पष्ट किया था कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल पहले दो पद गाने की परंपरा पर कायम रहेगी। पार्टी ने 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा लिए गए फैसले का हवाला दिया है।
वहीं, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि वंदे मातरम के पूरे पाठ को अनिवार्य करने के पीछे मुसलमानों के प्रति नफरत की भावना है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)