तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद छह दिन से लापता बीआरओ जवान की तलाश जारी, रेस्क्यू अभियान में जुटीं टीमें

Sunday, August 16, 2026 - 16:55
0
तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद छह दिन से लापता बीआरओ जवान की तलाश जारी, रेस्क्यू अभियान में जुटीं टीमें

चमोली। तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज बहाव और मलबे की चपेट में आकर लापता हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान की तलाश छठे दिन भी जारी है। बीती 10 अगस्त को उफान पर आए तमक नाले में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज बह गया था। इसी दौरान बीआरओ की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज रुधौला तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे।

लापता जवान की तलाश के लिए रेस्क्यू एवं सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान में दो एक्सकेवेटर, गढ़वाल राइफल्स के जवान, दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। दुर्गम इलाकों में संभावित स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

मलबे और बोल्डरों को हटाकर की जा रही तलाश

रेस्क्यू टीमें तमक नाले के आसपास मलबे, भारी बोल्डरों, जलधाराओं और किनारों समेत सभी संभावित स्थानों को बारीकी से खंगाल रही हैं। एक्सकेवेटर की मदद से भारी मलबा और बोल्डर हटाए जा रहे हैं, ताकि उनके नीचे और आसपास भी गहन तलाशी ली जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, लापता जवान की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और मलबे के कारण अभियान में चुनौतियां बनी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User