हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबा पीएसी का जवान, रेस्क्यू किया

Monday, October 5, 2026 - 17:26
0
हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबा पीएसी का जवान, रेस्क्यू किया

हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में बने शौचालय की ओर की इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जवान को बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

पुलिस, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम ने मलबा हटाकर जवान तक पहुंचने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जवान आदिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया गया कि कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। अचानक इमारत का हिस्सा गिरने से वहां मौजूद जवानों में भी हलचल मच गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और भवन के क्षतिग्रस्त हिस्से का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User