दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा, पांच रुपये में मिल रहा भोजन

Sunday, August 16, 2026 - 16:57
0
दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा, पांच रुपये में मिल रहा भोजन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने का संकल्प पूरा हो गया है। इन कैंटीनों में लोगों को महज पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में सभी 100 अटल कैंटीन सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराना और यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए। उन्होंने इस पहल को अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि बताया।

रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं से पिंक कार्ड बनवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक पिंक कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें इसे बनवाने का अवसर दिया जा रहा है। पिंक कार्ड के जरिए दिल्ली की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User