देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और प्राथमिकी, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आरोप
देहरादून। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के पटेल नगर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता कल्पना त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उनके और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं। साथ ही उनकी 17 वर्षीय बेटी के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने और परिवार को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने व्हाट्सऐप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि इस दौरान शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी फेसबुक पर सार्वजनिक की गई।
कल्पना त्रिपाठी का आरोप है कि जब उन्होंने इन टिप्पणियों का विरोध किया तो उर्मिला की ओर से धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया गया। इसके बाद उर्मिला के एक समर्थक ने फेसबुक पर उनकी 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उर्मिला की एक मित्र को फोन कर शिकायतकर्ता और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पटेल नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)