बच्चों की मांग पर बना नया स्कूल भवन, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा

Sunday, August 16, 2026 - 16:53
0
बच्चों की मांग पर बना नया स्कूल भवन, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा

शिमला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हिमाचल प्रदेश दौरे को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निजी दौरा बताया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रियंका गांधी किसी आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। वह बच्चों की मांग पर तैयार किए गए स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचेंगी।

सीएम सुक्खू ने बताया कि आपदा के दौरान प्रियंका गांधी ने संबंधित क्षेत्र का दौरा किया था। उस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने उनसे नए स्कूल भवन के निर्माण की मांग की थी। बच्चों की मांग पर प्रियंका गांधी ने भवन निर्माण के लिए निर्देश दिए थे।

अब स्कूल भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रियंका गांधी अपने निजी दौरे के दौरान स्कूल पहुंचकर नए भवन का उद्घाटन करेंगी और बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी करेंगी।

सुक्खू ने स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी का यह दौरा सरकार की ओर से आयोजित कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से स्कूल भवन के उद्घाटन और बच्चों से संवाद तक सीमित रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User