वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; दूसरे मकान को भी नुकसान, मलबे में छह लोगों के दबे होने की आशंका

Thursday, October 15, 2026 - 20:22
0
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; दूसरे मकान को भी नुकसान, मलबे में छह लोगों के दबे होने की आशंका

वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र के पैगंबरपुर में बृहस्पतिवार शाम अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना तेज था कि राजू खान का तीन मंजिला मकान ढह गया, जबकि पास स्थित एक अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मलबे में छह लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, सारनाथ के पैगंबरपुर में स्थित मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित होने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार शाम अचानक हुए विस्फोट से मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में पड़ोस के मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

मलबे में राजू खान की पत्नी और दो बेटों समेत छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी है। राजू खान की मां की तलाश भी की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User