रेड अलर्ट: केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; हेली सेवा भी बंद
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने यात्रा स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।
मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी बंद रही। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और यात्रा से संबंधित प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम में सुधार और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद यात्रा को दोबारा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)