बरेली: भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन अलर्ट, अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह तक रोक
बरेली। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन के आदेश के अनुसार इस अवधि में अधिकारी-कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जा सकेगी।
जिला प्रशासन का यह फैसला बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल ड्यूटी पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)