अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धजनों के लिए गतिविधियों का आयोजन

Thursday, September 24, 2026 - 22:13
Updated: 2 days ago
0
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धजनों के लिए गतिविधियों का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वरिष्ठजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन वर्ष 2026-27 में इंटर जनरेशन बॉन्डिंग एक्टिविटीज अंतर्गत दिनांक 21 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजनों की मानसिक सतर्कता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें साधारण पेंटिंग, स्केचिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा सामान्य ज्ञान (GK), धार्मिक ग्रंथों एवं पुरानी फिल्मों/गानों पर आधारित क्विज (प्रश्नोत्तरी) सहित अन्य मनोरंजक एवं दिमागी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति गुना के छात्र-छात्राओं द्वारा वृद्धजनों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना रिशु कुमार सुमन द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा अपने जीवनकाल के अनुभव एवं ज्ञान का आदान-प्रदान किया गया तथा विद्यार्थियों ने वरिष्ठजनों के जीवन के अनुभवों से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना से श्री मुन्नालाल यादव, प्रबंधक एवं अन्य स्टॉफ, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना से सविता सूर्यवंशी, श्रीमती रिंकी तोमर,विशाल सैनी, श्रीमती सोनम चंदेल, वीरेन्द्र कुमार शुक्ला तथा अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक स्कूल गुना से परमानंद किरार,ब्रजेश साहू, श्रीमती स्वाति लोनकर, राजवर्धन लोधा, श्रीमती प्रीति सोनी, छोटू किरार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User