संभल में 57.80 लाख की वित्तीय गड़बड़ी, जवाब नहीं देने पर सीडीओ को मंडलायुक्त का नोटिस

Tuesday, August 11, 2026 - 13:39
0
संभल में 57.80 लाख की वित्तीय गड़बड़ी, जवाब नहीं देने पर सीडीओ को मंडलायुक्त का नोटिस

संभल के क्षेत्र पंचायत रजपुरा में 57.80 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत नहीं करने पर मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जांच के दौरान भुगतान, कार्यों की आईडी और अभिलेखों में कई विसंगतियां सामने आई थीं।

मंडलायुक्त की समीक्षा के दौरान क्षेत्र पंचायत रजपुरा में 15वें वित्त आयोग से कराए गए कार्यों के भुगतान से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर नमूना परीक्षण के दौरान आठ वाउचरों में कुल 57,80,975 रुपये के व्यय का विवरण मिला।

जांच में सामने आया कि छह वाउचरों के जरिए किए गए भुगतान वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के पुराने कार्यों की आईडी पर प्रदर्शित किए गए थे। इन वाउचरों में दर्ज एक्टिविटी कोड और स्पेशल डायरी में दर्ज कार्यों के विवरण में भी अंतर पाया गया। इसके अलावा टाइड ग्रांट से इंटरलॉकिंग और अन्य कार्यों पर खर्च दिखाया गया था।

जांच में लेखा शीर्षों के चयन में भी विसंगतियां मिलीं। एक ही तारीख को एक ही फर्म को अलग-अलग वाउचरों के जरिए भुगतान किए जाने का मामला सामने आया। इन भुगतानों के समर्थन में माप पुस्तिका, कार्यादेश, तकनीकी स्वीकृति, निविदा या जेम से जुड़े जरूरी अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध नहीं पाए गए।

वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज व्यय वाउचरों की समीक्षा में भी कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है।

मामले में मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से 30 कार्यों का विवरण मुख्य विकास अधिकारी को भेजकर स्पष्ट आख्या मांगी गई थी। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए सीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब संबंधित अधिकारियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User