तिरुपति में बड़ा हादसा: फार्मा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पांच कर्मचारियों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

Saturday, October 3, 2026 - 12:54
0
तिरुपति में बड़ा हादसा: फार्मा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पांच कर्मचारियों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना सत्यवेडु मंडल स्थित टिल हेल्थकेयर की फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुई, जहां टैबलेट बनाने का काम किया जाता है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कर्मचारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने परिसर को सुरक्षित करने के साथ राहत और बचाव अभियान चलाया। हादसे में मारे गए सभी कर्मचारियों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फिलहाल बॉयलर में विस्फोट की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। अधिकारियों की ओर से तकनीकी खराबी, सुरक्षा प्रणाली में किसी तरह की विफलता या संचालन संबंधी चूक समेत संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User