हाथरस में अन्तरा-SC गर्भनिरोधक सेवा को लेकर प्रशिक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
हाथरस, आज दिनांक 18.09.2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस की अध्यक्षता एवं UPTSU टीम, लखनऊ (उ.प्र.) के सहयोग से परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत अन्तरा गर्भनिरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन Sub-cutaneous (Antara-SC) का एक दिवसीय जनपद स्तरीय TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार, जनपद हाथरस में किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक सासनी, माहो एवं जिला महिला चिकित्सालय (DWH), हाथरस से मेडिकल ऑफिसर, चीफ फार्मासिस्ट, CHO, स्टाफ नर्स, ANM आदि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अन्तरा-SC गर्भनिरोधक इंजेक्शन की उपयोग विधि, पात्र लाभार्थियों का चयन, सही तरीके से इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया, लाभार्थियों को परामर्श, संभावित दुष्प्रभाव एवं उनके प्रबंधन तथा फॉलो-अप से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (RCH), उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी परिवार नियोजन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM), जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक, ARO सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का विकास करते हुए अन्तरा-SC सेवा की गुणवत्ता एवं उपलब्धता को सुदृढ़ करना तथा पात्र लाभार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)