अयोध्या: राम-जानकी मंदिर में चोरी, अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां ले गए चोर
अयोध्या। जिले के एक प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है।
मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने और घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)