झारखंड: एसआईआर की दौड़ के बीच प्रमाणपत्रों के लिए घंटों इंतजार, जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर ग्रामीण नाराज
रांची। रांची से सटे कांके प्रखंड कार्यालय में एसआईआर से जुड़े कार्यों के साथ जाति, आवासीय और आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई है। बारिश के बीच भी दूर-दराज की पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य जरूरी कामों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों को अपने जरूरी दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों से जुड़े कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एसआईआर से संबंधित प्रक्रिया के चलते कार्यालय में काम का दबाव बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जरूरी काम के लिए लंबे समय तक कार्यालय में रुकना पड़ रहा है।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं के समाधान और जरूरी प्रक्रियाओं में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी होनी चाहिए थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)