जीवन कुंडू हत्याकांड: विरोध में हांसी-हिसार रोड जाम, 14 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं; मुख्य आरोपी रमेश फरार
हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड के विरोध में शनिवार को जींद में खाप पंचायतों और किसानों ने हांसी-हिसार रोड पर गुलकनी गांव के पास जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक पुलिस रास्ते से नहीं हटती, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान ने कहा कि जब तक मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि घटना के 14 दिन बाद भी जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है।
जाम के कारण हांसी-हिसार मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)