किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जींद पुलिस अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर कंक्रीट बैरिकेडिंग; वाटर कैनन-वज्र वाहन तैनात

Sunday, August 16, 2026 - 13:05
0
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जींद पुलिस अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर कंक्रीट बैरिकेडिंग; वाटर कैनन-वज्र वाहन तैनात

जींद। किसान संगठनों की ओर से खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर जींद जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरवाना नहर पुल और बॉर्डर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में कंक्रीट के पक्के बैरिकेड्स, वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं।

गैर-एसकेएम किसान संगठनों की इस पैदल यात्रा का नेतृत्व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे हैं। किसान नेताओं के मुताबिक, मार्च में 51 प्रमुख किसानों के साथ करीब 200 अन्य किसान शामिल होंगे। यात्रा के 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम है।

किसान नेताओं का कहना है कि यह पैदल मार्च आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान शुभकरण की स्मृति में निकाला जा रहा है। इस दौरान किसानों की लंबित मांगों के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।

प्रशासन की ओर से यात्रा को रोकने की तैयारी के बीच किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया तो वे उसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही हरियाणा की विभिन्न खापों से समर्थन जुटाने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User