जबलपुर हनी ट्रैप केस: आरोपी युवती को थप्पड़ मारने वाली महिला आरक्षक लाइन अटैच, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
जबलपुर के चर्चित हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपी युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद महिला आरक्षक पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कमला पटेल को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल कदंब ट्री में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमरिया निवासी पूजा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने कारोबारी सार्थक सिंह से मामला रफा-दफा करने और पीछा छोड़ने के बदले 7 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस के मुताबिक वह रकम की पहली किस्त के रूप में 2.50 लाख रुपये लेने होटल पहुंची थी, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बैग से रकम बरामद की।
इसी कार्रवाई के दौरान महिला आरक्षक कमला पटेल का आरोपी युवती को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जिसके बाद SP ने महिला आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)