दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज हिरासत में
नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद आप नेताओं और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। पुलिस ने कई रास्तों पर आवाजाही नियंत्रित की, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया।
सौरभ भारद्वाज ने हिरासत में लिए जाने से पहले प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध करने की अपील की। आप और अन्य विपक्षी दल एसआईआर के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने दूसरी ओर मतदाता सूची के पुनरीक्षण को वैधानिक प्रक्रिया बताया है और आरोपों से इनकार किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)