आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला: राहुल गांधी ने परिजनों से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुंबई। आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने परिवार को समर्थन देने के साथ न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
साहिल के परिवार ने आईआईटी बॉम्बे के कुछ प्रोफेसरों और अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि साहिल के साथ कथित तौर पर जातिगत भेदभाव किया गया था।
मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच एजेंसी परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। परिवार की मांग है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के शुरुआती बयान को लेकर भी विवाद हुआ था। संस्थान ने बाद में अपने बयान पर माफी मांगी थी। अब मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ परिवार को जांच के नतीजे और कार्रवाई का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)