बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कुत्ते को बचाने में पलटी कार; दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

Wednesday, August 19, 2026 - 12:36
0
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कुत्ते को बचाने में पलटी कार; दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किमी संख्या 175 के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। अर्टिगा कार संख्या CH02AA4318 में चालक समेत नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग परिवारों से थे और रुपैडिया, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन कई बार पलट गया।

हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एक मरा हुआ कुत्ता भी मिला। कार की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि वाहन पलटने के दौरान कई बार पलटा होगा। हादसे के कारण कार के चारों ओर भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में चालक की ओर से कुत्ते के अचानक सामने आने को दुर्घटना की वजह बताया गया है। हालांकि, वाहन की गति समेत हादसे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User